धार्मिक मेला सिंहस्थ महापर्व 2016 शुरू

रात १२बजे की तस्वीरें 


मध्य प्रदेश के उज्जैन में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला सिंहस्थ महापर्व शुरू हो चुका है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा में सिहंस्थ 2016 की पहली डुबकी लगाई। प्रशासन ने रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट को छोड़कर अन्य घाटों पर भक्तों के स्नान की व्यवस्था की है। सुबह 6 बजे से साधु-संत प्रवेशाई के रूप में रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट आएंगे और शाही स्नान करेंगे। क्या है अखाड़ों के स्नान का समय, कितने श्रद्धालु पहुंचे हैं उज्जैन...

पहले शाही स्नान में एक भी शंकराचार्य नहीं पहुंचे

- सदी के दूसरे सबसे बड़े मेले सिंहस्थ महापर्व में देश के चारों प्रमुख पीठों के शंकराचार्यों में एक भी पहले शाही स्नान में शामिल नहीं हो रहे हैं।
- इसका मुख्य कारण शंकराचार्यों का सिंहस्थ में देरी से आगमन होना है। शंकराचार्यों का आगमन मई में होगा।

4 हजार पंडालों में संतों का डेरा

- मेले के लिए 3061 हेक्टेयर में 4 हजार से ज्यादा पंडालों में साधु-संतों ने डेरा डाल दिया है।
- निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंदजी, जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि, महामंडलेश्वर पायलट बाबा, परमहंस नित्यानंद, महामंडलेश्वर दाती महाराज अौर अन्य प्रमुख संत भी आ चुके हैं।
- 22 अप्रैल को पहले शाही स्नान में ये सभी अपने अखाड़ों के साथ क्षिप्रा में डुबकी लगाएंगे।
- सभी अखाड़ों को स्नान के लिए ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट मिलेंगे।

ये रहेगा अखाड़ों के स्नान का समय

- 13 अखाड़ों के साधु-संत शुक्रवार सुबह से शाही शान करेंगे। 2 घाटों पर संत जबकि 35 घाट श्रद्धालुओं के स्नान के लिए हैं।
- गुरुवार रात तक करीब 10 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंच चुके हैं, दोपहर तक 35 लाख के पहुंचने का अनुमान है।
- जूना अखाड़ा- दत्त अखाड़ा से जुलूस सुबह 6 बजे घाट पर पहुंचेगा, 6.30 बजे वापसी।
- आह्वान और अग्नि- सुबह 5.20 बजे सदावल छावनी से 6 बजे घाट पर पहुंचेगा, 6.30 बजे वापसी। 
- महानिर्वाणी और अटल- सुबह 6.20 बजे छावनी से रवानगी, 6.50 बजे दत्त अखाड़ा घाट से 7.20 बजे वापसी।
- निरंजनी और आनंद- सुबह 7.20 बजे रवानगी, 7.50 बजे दत्त अखाड़ा पर स्नान, 8.20 पर वापसी।
- वैष्णव अखाड़े- रामघाट पर वैष्णव संप्रदाय के तीनों अणि अखाड़ों निर्वाणी, निर्मोही व दिगंबर का स्नान सुबह 8 बजे से 9.50 बजे तक।
- बड़ा उदासीन- 10.50 बजे अखाड़ा से रवाना, 11.30 बजे रामघाट पर स्नान, 12 बजे वापसी।
- नया उदासीन- सुबह 10.45 बजे बड़नगर रोड छावनी से रवाना होकर 11.30 बजे रामघाट पर स्नान, 12 बजे घाट से वापसी।
- निर्मल अखाड़ा- बड़नगर रोड छावनी से दोपहर 12.05 बजे रवाना होकर 12.30 बजे रामघाट पहुंचेगा तथा स्नान कर दोपहर 1 बजे घाट से रवाना होकर छावनी आएगा।

-Source :- Dainik Bhaskar

-For More Live Updates Download AtoZ Simhastha 2016 :- Click Here