'बाबा' का मंत्र वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल

'एक रोटी बाबा' का मंत्र पिरामिड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल



 स्वामी शिवोहम भारती जिन्हें कि 'एक रोटी बाबा' के नाम से जाना जाता है के कैंप में 2500 करोड़ 'ओम नम: शिवाय' के मंत्रों के संग्रह से बने एक विशाल पिरामिड को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया है। मनीष विश्नोई 7 मई को गायत्री मंदिर के पास उनके कैंप में जाकर उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट देंगे।

मंत्र के इस पिरामिड को 2500 बंडलों को एक दूसरे के ऊपर रखकर बनाया गया है और हर बंडल पर हाथ से लिखे 1 करोड़ मंत्र हैं। पिरामिड के आसपास भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के देवताओं को रखा गया है। आयोजकों का दावा है कि इस पिरामिड की परिक्रमा करने से इंसान में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। संत भारती इस सिंहस्थ शिविर में 5000 करोड़ मंत्रों का संग्रह करने का लक्ष्य है जिसे कि उनके साल 2027 तक 84000 करोड़ मंत्रों के संग्रह के लक्ष्य में जोड़ा जा सके।

Source - Patrika