सिंहस्थ में राधा बन झूमी 'ड्रीम गर्ल' (हेमा मालिनी )




उज्जैन. बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल शुक्रवार को उत्तम स्वामी के शिविर में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दे रहीं थी। कृष्ण-राधा की रासलीला पर आधारित इस नृत्य नाटिका में प्रेम के आध्यात्मिक रूप को दर्शाया गया।
हरे रंग की घाघरा-चोली, बालों में वेणी, हाथों में मटकी लिए हेमा मालिनी राधिका के सुंदर स्वरूप का जीवंत उदाहरण लग रही थीं। नृत्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुकी हेमा के लिए नृत्य साधना है। यदि कोई इस साधना का अनादर करता है तो वे व्यथित हो जाती हैं।

उनका मानना है कि नृत्य को देखना भी एक अध्यात्मिक अनुभव है। इसके लिए दर्शक को नृत्य में डूबना होता है। हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत की गईं इस नृत्य नाटिका में राधा-कृष्ण के प्रथम मिलन से लेकर उनके प्रेम, बिछोह, कृष्ण द्वारा कंस का वध आदि का खूबसूरत चित्रण किया गया। संगीत रवींद्र जैन का व आवाज कविता कृष्णमूर्ति और सुरेश वाडकर की है।

Source :- Patrika 


For More Live Updates Download AtoZ Simhastha 2016 :- Click Here