चौथा पर्व स्नान




उज्जैन। सिंहस्थ के चौथे पर्व स्नान पर रविवार को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दो दिन में 25 लाख श्रद्धालु आए। शिप्रा के घाटों से लेकर शहर में जहां भी नजर गई, वहां श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। महाकाल के दर्शन के लिए ही लोगों को डेढ़ घंटे कतार में लगना पड़ा। रामघाट भी खचाखच था। आधे से ज्यादा मेला क्षेत्र और ज्यादातर सड़कें नो व्हीकल जोन करनी पड़ीं।

सोर्स - दैनिक भास्कर